डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का परिवार लंदन शिफ्ट हुआ, जानिए क्यों

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का परिवार लंदन शिफ्ट हुआ, जानिए क्यों

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को आप सब अच्छी तरह से जानते होंगे। एक मामले में राम रहीम इन दिनों जेल में अपनी सजा काट रहा है। राम रहीम को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। ये ख़बर राम रहीम के परिवार से जुड़ी हुई है। राम रहीम की दो बेटियां और बेटा देश से बाहर जा चुके हैं। हनीप्रीत के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बनने की खबर आई थी जिसका डेरा सच्चा सौदा के द्वारा खंडन किया गया है। डेरा सच्चा सौदा साफ कर चुका है कि डेरा के मालिक अभी राम रहीम ही हैं। जानकारी के मुताबिक गुरमीत राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर आ सकता है। इस समय राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। राम रहीम साध्वी यौन शोषण- पत्रकार छत्रपति और रणजीत सिंह की हत्या के मामले में सज़ा काट रहा है।

राम रहीम की आईडी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इसमें राम रहीम की पत्नी और मां जिक्र नहीं किया गया है। वहीं राम रहीम की शिष्या हनीप्रीत ने अपनी आईडी में खुद को उसकी शिष्या बताया है और धर्म से राम रहीम की बेटी।

राम रहीम ने अपडेट करवाया आधार कार्ड

राम रहीम ने अपनी आई़डी में पिता के कॉलम में शिष्य और गद्दीशीन शाह सतनाम सिंह महाराज लिखवाया है। आईडी कार्ड की बात जो सामने आ रही है वो राम रहीम ने पैरोल के बाद आश्रम से ही अपडेट करवाया था। राम रहीम ने अपने आधार कार्ड में अपना पता शाह सतनाम धाम लिखवाया था। अब इस पते को अपडेट करवाया गया है। अब पते में शाह मस्तान और शाह सतनाम धाम लिखवाया गया है।

प्रियंका तनेजा है हनीप्रीत

इस समय राम रहीम की उम्र 54 वर्ष है और हनीप्रीत की उम्र 41 वर्ष है। वहीं राम रहीम की शिष्या की बात करें तो उसका असली नाम प्रियंका तनेजा है और मुख्यत रहने वाली हरियाणा के ज़िले फतेहाबाद की हैं। हनीप्रीत ने डेरा के ही एक अनुयायी विश्वास गुप्ता से शादी की थी बाद में दोनों का तलाक हो गया था। आप सबको इस बात की जानकारी होगी कि 2017 में 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिया गया था। 28 अगस्त 2017 में कोर्ट ने 20 साल की सज़ा सुनाई थी। राम रहीम को पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से पहले सात फरवरी को 21 दिनों की पैरोल दी गई थी। इसी दौरान राम रहीम की आईडी में अपडेट किया गया था। इसके बाद राम रहीम 27 जून को 30 दिन की पैरोल दी गई थी। इस दौरान राम रहीम यूपी के बागपत ज़िले में एक आश्रम में ठहरा था। राम रहीम के साथ उसकी शिष्या हनीप्रीत भी मौजूद रही थी।

राम रहीम का परिवार लंदन शिफ्ट हुआ

राम रहीम के जेल जाने के बाद उसकी गद्दी को लेकर काफी विवाद हुआ है। राम रहीम के परिवार और हनीप्रीत में कुछ मतभेद भी हुआ। इसके बाद राम रहीम का परिवार लंदन जाकर रहने लगा। राम रहीम के दोनों बेटियां और बेटा लंदन में रह रहा है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Body ===================
×