PM किसान योजना: किसान स्टेटस में चेक करें ये मैसेज, अगर आ रहा है नज़र तो मिल सकती है 12वीं किस्त, जानें तरीका

PM किसान योजना: किसान स्टेटस में चेक करें ये मैसेज, अगर आ रहा है नज़र तो मिल सकती है 12वीं किस्त, जानें तरीका

भारत सरकार हो राज्य सरकार, दिनों ही अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी योजनाओं का संचालन करते है। इसमें स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, आवास, पेंशन जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल है। इसी तरह केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती हैं। जिसका उद्देश्य किसानों के आर्थिक स्थिति में मदद करना है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त जारी हो चुके है लेकीन कई किसान ऐसे भी है जिन्हें अभी 12वीं किस्त नहीं मिली है। ऐसे में जरूरी है की आप अपना स्टेटस चेक जरूर करे।

•आइए जानते है पूरी जानकारी:

आपको अपने स्टेटस में तीन चीजों का ध्यान रखना है। सबसे पहले तो इसपर ध्यान देना है की आपकी kyc हो चुकी है, दूसरा अपनी पात्रता देखें, और फिर तीसरा लैंड सीडिंग देखें। यदि तीनों के आगे येस लिखा है तो आपकी किस्त देर सवेर आ सकती हैं। और अगर ई केवाईसी , पात्रता और लैड सीडिंग के आगे या किसी में भी नो लिखा है, तो आप सेवा से वंचित रह सकते हैं। यदि किसी चीज में कमी हैं तो उसे नजदीकी कर्यालय में जाकर ठीक करवा सकते हैं।

•स्टेटस चेक करने का तरीका:

अगर आपके खाते में अभी तक 12वीं किस्त नहीं आई है, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।

यहां आपको बेनिफिशियरी स्टेट्स का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना हैं। इसके बाद आपको योजना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना हैं।

इसके बाद कैप्चा कोड भरने का ऑप्शन आएगा, जिसे भर कर आप सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको आपका स्टेट्स दिख जायेगा। जहा आप ई केवाईसी , पात्रता और लैंड सीडिंग के आगे लिखे मैसेज को चेक कर सकते हैं। जो आपको बताएगा की आपका 12वीं किस्त अभी मिल पाएगी या नहीं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Body ===================
×